facebookmetapixel
Advertisement
भारत, ब्राजील और अमेरिका कारोबार से Torrent Pharma को फायदा, ब्रोकरेज ने दिया ₹5,230 तक का टारगेटNPS में बड़े बदलाव की तैयारी? कम जोखिम और स्थिर रिटर्न पर फोकस, नए निवेश व गारंटीड पेंशन पर विचारNTA पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा- पुरानी गलतियों से नहीं लिया सबक, NEET पर फिर बवालफ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेक्स की बढ़ती लागत के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत: सीतारमणक्या SIP भारतीय बाजार की ताकत है या विदेशी निवेशकों का एक्जिट गेट?PM Surya Ghar Scheme: सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही सब्सिडी, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका₹15,000 करोड़ के बायबैक से पहले Wipro के शेयर में तेजी, मौजूदा भाव से 20% प्रीमियम पर ऑफरबाजार से तेज भागा Maharatna PSU का शेयर, कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाहसैलरी से PF कट रहा है पर खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें EPFO बैलेंस चेक, पूरी डिटेल जानेंNTPC पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, ग्रीन एनर्जी और न्यूक्लियर कारोबार के दम पर 445 रुपये तक जाने का अनुमान

राहुल गांधी का RSS पर वार, भाजपा ने किया पलटवार, कहा- लोकतंत्र के लिए ‘काला धब्बा’

Advertisement

अमेरिकी राज्य टेक्सास के डलास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि प्रेम, सम्मान और विनम्रता जैसे गुण भारतीय राजनीति से गायब हो रहे हैं।

Last Updated- September 09, 2024 | 11:05 PM IST
Rahul Gandhi attacks RSS, BJP hits back, says 'black spot' for democracy राहुल गांधी का RSS पर वार, भाजपा ने किया पलटवार, कहा- लोकतंत्र के लिए ‘काला धब्बा’

कांग्रेस नेता और लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि तरक्की में महिलाओं की समान भागीदारी होनी चाहिए और उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए पुरुषों के बराबर अवसर मिलने चाहिए। अमेरिकी राज्य टेक्सास के डलास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि प्रेम, सम्मान और विनम्रता जैसे गुण भारतीय राजनीति से गायब हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संघ और भाजपा का मानना है कि महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए। उन्हें बाहर निकल कर काम नहीं करना चाहिए, बल्कि घर पर रहकर खाना पकाने तक सीमित रहना चाहिए, उन्हें ज्यादा नहीं बोलना चाहिए, जबकि कांग्रेस चाहती है कि महिलाओं को वो सब करना चाहिए, जो वे करना चाहती हैं। यदि वे कोई कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो वित्तीय तौर पर उनकी मदद की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘संघ की विचारधारा है कि भारत एक विचार है, जबकि कांग्रेस का मानना है कि भारत विविध विचारों से सजा एक गुलदस्ता है। अमेरिका की तरह कांग्रेस भी मानती है कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सपने देखने और उन्हें पूरे करने का हक है। किसी के साथ भी जाति, भाषा, धर्म, परंपरा और इतिहास के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसी के लिए हमारी लड़ाई है।’

इस बीच, संघ पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला धब्बा’ बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में अपनी टिप्पणियों से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘हर कोई जानता है कि राहुल गांधी एक अपरिपक्व और पार्ट-टाइम (अंशकालिक) नेता हैं, लेकिन जब से वह लोक सभा में विपक्ष के नेता बने हैं, तब से लोगों ने उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी डाल दी है।’ भाटिया ने कहा, ‘लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र के लिए काला धब्बा हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि विदेशों में क्या बातें कही जाती हैं।’

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement