facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

मनीष सिसोदिया को मिली तिहाड़ जेल तो आतिशी को मिला उनका बंगला

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 5:57 PM IST
Atishi marlena

आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक पखवाड़े बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बंगला आतिशी को आवंटित कर दिया गया है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

लोक निर्माण विभाग की ओर से 14 मार्च को जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार आतिशी को पत्र जारी होने के आठ दिन के अंदर इसे अपनी स्वीकृति देने को कहा गया है।

सिसोदिया मथुरा रोड पर एबी-17 बंगले में रहते थे, जिसमें पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहा करती थीं। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद वर्ष 2015 में यह बंगला सिसोदिया को आवंटित किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा, “यह नियमित परंपरा रही है। सिसोदिया इस्तीफा दे चुके हैं, इसलिए यह बंगला आतिशी को आवंटित किया जाएगा।” सिसोदिया कथित भ्रष्टाचार और सत्येंद्र जैन कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उन्होंने हाल में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

सीबीआई ने रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार व लागू करने में हुए कथित भ्रष्टाचार के लिए 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement