facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

अगले महीने होगी भाजपा की बैठक, बढ़ सकता है नड्डा का कार्यकाल

Advertisement

बैठक का मुख्य आकर्षण कई राज्य में चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक चुनाव को स्थगित करना होगा।

Last Updated- December 20, 2022 | 2:48 PM IST
JP Nadda

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक अहम संगठनात्मक बैठक अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में होने की संभावना है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के कार्यकाल के विस्तार पर मुहर लगाए जाने की उम्मीद है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आगामी राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार करेगी और मौजूदा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेगी। हालांकि, बैठक का मुख्य आकर्षण कई राज्य में चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक चुनाव को स्थगित करना होगा। इससे नड्डा के कार्यकाल को स्वतः विस्तार मिल जाएगा जिनका तीन साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है, क्योंकि अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पार्टी की कम से कम आधी राज्य इकाइयों में आंतरिक चुनाव पूर्ण होना अनिवार्य है।

अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। नड्डा के पूर्ववर्ती एवं गृह मंत्री अमित शाह को भी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विस्तार मिला था। संसदीय चुनाव समाप्त होने के बाद ही संगठनात्मक चुनाव शुरू हुए और नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान शाह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के साथ ही नड्डा निर्विरोध चुने गए थे।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement