facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

पश्चिम बंगाल में ‘डबल इंजन’ की सरकार लाएगी भाजपा : शुभेंदु अधिकारी

Advertisement

अधिकारी ने यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

Last Updated- February 25, 2024 | 8:23 AM IST
Suvendu Adhikari
Suvendhu Adhikari (File Photo)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में ‘राष्ट्रवादी डबल इंजन सरकार’ लाने और प्रदेश में ममता बनर्जी सरकार के शासन को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।

अधिकारी ने यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में जारी प्रदर्शन के मुद्दे पर अधिकारी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया, ”आज पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासन में हिंदू खतरे में हैं। पार्टी बांग्लादेशियों को घुसपैठ कराकर राज्य में बसा रही है और राज्य की जनसांख्यिकी को बदल रही है। प्रदेश की वर्तमान सरकार धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश का हिस्सा बना देगी।”

अधिकारी ने कहा, ”भाजपा, पश्चिम बंगाल में ‘राष्ट्रवादी डबल इंजन सरकार’ बनाने की दिशा में काम कर रही है।”

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 8:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement