facebookmetapixel
Advertisement
रोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलान

मप्र के कोष पर मंदी का कोप

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:50 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार भले ही कह रही हो कि कर्मचारियों को इन्सेंटिव देने, छठा वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर अधिक खर्च किए जाने के कारण राज्य की वित्तीय हालत बिगड़ी है, लेकिन हकीकत यह है कि दुनिया के मंदी की चपेट में आने से पहले ही राज्य के वित्तीय कोष ने जवाब देना शुरू कर दिया था।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही में राज्य का वित्तीय घाटा लगभग 1286.03 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2007-08 की उसी समयावधि में यह आंकड़ा 266.97 करोड़ रुपये था। अनुमान है कि साल 2008-09 में यह आंकड़ा बढ़कर 4,741 करोड़ रुपये हो जाएगा।
वित्त वर्ष 2007-08 में कर से होने वाली कमाई लक्ष्य से लगभग 18 फीसदी अधिक थी। लेकिन मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए राज्य के जीडीपी की 6 फीसदी कमाई करने का लक्ष्य दूर की कौड़ी ही नजर आ रहा है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वैट से होने वाली कमाई 2,382.88 करोड़ रुपये से 21 फीसदी बढ़कर 2,906.92 करोड़ रुपये हो गई थी।
जबकि बिजली कर से होने वाली कमाई में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2007-08 में  यह आंकड़ा 420.43 करोड़ रुपये था,  वित्त वर्ष 2008-09 में लगभग 202.41 फीसदी की गिरावट आने के बाद 139.15 करोड़ रुपये ही रह गया है।

Advertisement
First Published - March 23, 2009 | 1:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement