facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी

मालवा में जल्द शुरू होगा काम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:15 AM IST

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही 1200 मेगावाट की मालवा ताप विद्युत परियोजना पर काम शुरू करेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी 26 फरवरी को मूंडी के दोनागलिया पूर्णी गांव में इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
सरकारी सूत्र ने बताया कि इस परियोजना का विकास बीएचईएल करेगी। इसके लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां हासिल की जा चुकी हैं। हालांकि बीएचईएल पहले ही इस परियोजना में 15 फीसदी हिस्सेदारी लेने से मना कर चुकी है।
राज्य सरकार इस परियोजना के  लिए पीएफसी से 2,730 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। राज्य सरकार ने इस ऋण के बदले में गारंटी देने की बजाय ऐसेट सिक्यूरिटी देने का फैसला लिया है। सूत्र ने बताया कि इस परियोजना के लिए बीएचईएल और रिलायंस पावर ने बोलियां लगाई थीं।
बाद में कुछ खास मानदंडों को पूरा नहीं कर पाने की वजह से रिलायंस की बोली ठुकरा दी गई थी। शुरुआत में मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार मिलकर 2,000 मेगावाट की इस परियोजना का विकास करने वाली थीं।
इस परियोजना को तैयार करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी कर लिए थे। पर बाद में गुजरात सरकार ने इस परियोजना में से हाथ वापस खींच लिए। राज्य सरकार इस परियोजना पर 4,434.69 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Advertisement
First Published - February 16, 2009 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement