facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

मिलेगी बिजली पाने की आजादी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:03 AM IST

अगर आप दिल्ली के बाशिंदे हैं और अपनी बिजली विपणन कंपनी की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।


दिल्ली सरकार अपने उस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में लगी है जिसके तहत उपभोक्ता यदि चाहें तो अपनी बिजली विपणन कंपनी को बदल सकेंगे। सरकार के इस कदम से जहां एक ओर उपभोक्ताओं को आजादी मिलेगी, वहीं बिजली विपणन कंपनियों पर बेहतर सेवाएं मुहैया कराने का दबाव बढ़ेगा।

किसी भी बिजली कंपनी से बिजली लेने और उसके लिए शुल्क निर्धारित करने को लेकर दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने हाल ही में एक परामर्श पत्र जारी किया है। डीईआरसी द्वारा जारी परामर्श पत्र के मुताबिक वितरण प्रणाली का अनुमोदन 1 जुलाई को किया जाएगा।

आयोग ने ओपन एक्सेस (किसी भी कंपनी से बिजली लेने की पूरी आजादी) विनिमय को लेकर जनवरी 2006 में अधिसूचना जारी की थी और अब आयोग ने परामर्श पत्र के जरिए शेयरधारकों की प्रतिक्रियाएं और सुझाव मांगे हैं। ओपन एक्सेस पर कितना शुल्क लगाया जाए इस मुद्दे को लेकर शेयरधारक अपनी राय भेजेंगे।

Advertisement
First Published - June 3, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement