facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडल

उड़ीबाबा! एक दिन में दो लाख ‘रशोगोल्ला’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:40 PM IST

कोलकाता स्थित मिठाई बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान स्वीट्स ने हर रोज रसगुल्ला सहित छेने की 2 लाख मिठाई तैयार करने की योजना बनाई है।


कंपनी ने मिठाई बनाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर की तकनीकी मदद से स्वचालित मशीन लगाई है। इस समय कंपनी की क्षमता प्रतिदिन 10,000 मिठाई बनाने की है।

हिंदुस्तान स्वीट्स 25 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 2009 तक 50,000 वर्ग फीट क्षेत्र में एक मिठाई विनिर्माण संयंत्र की स्थापना करने पर भी विचार कर रही है। यह संयंत्र पूरी तरह से स्वचालित होगा। कंपनी के निदेशक रवीन्द्र कुमार पॉल ने बताया कि, ‘इस मशीन को लगाने से हमें मिठाइयों को सही आकार और मात्रा में तैयार करने में मदद मिलेगी।

रसगुल्ला बनाने के अंतिम चरण को भी अब मशीन द्वारा ही पूरा किया जाएगा। इस मशीन के लिए हमने आईआईटी खड़गपुर के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किए हैं।’ फिलहाल रसगुल्ला हाथ से बनाया जाता है। आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर बी सी घोष ने बताया कि इस स्वचालित मशीन से न सिर्फ उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि साफ तरीके अपनाने के कारण निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
First Published - August 6, 2008 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement