facebookmetapixel
Advertisement
Gen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावटEditorial: राज्यों के छिपे कर्ज और देनदारियों का सच सामने लाती CAG की रिपोर्टHyundai India का कनेक्टेड कारों पर बड़ा दांव, 2030 तक 20 लाख बिक्री का लक्ष्यजलवायु संकट के दौर में नए सिरे से समझना होगा जीवन रक्षा का अर्थशास्त्र

वन मुंबई मेट्रो कार्ड से आसान होगा सफर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:55 AM IST

मास्टरकार्ड, मुंबई मेट्रो एवं एक्सिस बैंक ने आज मुंबईवासियों के लिए संपर्क रहित व कैशलेस सफर सुनिश्चित करने के लिए ‘वन मुंबई मेट्रो कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की। यह एक प्रिपेड, ओपन लूप कॉन्टैक्टलेस कार्ड है, जिसका इस्तेमाल केवल एक टैप द्वारा दैनिक सफर के लिए किया जा सकता है। यह कार्ड फूड, ग्रोसरी, दवाईयों एवं टिकट जैसी दैनिक खरीद करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
वन मुंबई मेट्रो कार्ड मेट्रो के किराये एवं अन्य दैनिक खर्चों जैसे ग्रोसरी, रेस्टोरेंट एवं शॉपिंग के लिए संपर्क रहित, आसान इस्तेमाल एवं टॉप-अप, स्पीड एवं सुविधा जैसी मुख्य विशेषताएं प्रस्तुत करता है। ‘वन मुंबई मेट्रो कार्ड’ मुंबई मेट्रो के स्टेशन काउंटर्स से प्राप्त किया जा सकता है।
एक्सिस बैंक के संजीव मोघे ने कहा, कि मुंबईवासियों के लिए वन मुंबई मेट्रो कार्ड लॉन्च करने के लिए मुंबई मेट्रो वन एवं मास्टरकार्ड के साथ गठबंधन किया गया। मुंबई मेट्रो वन एवं मास्टरकार्ड के साथ यह सहयोग मुसाफिरों को भुगतान का अद्वितीय व सुगम अनुभव प्रदान करेगा और ग्राहकों को अनेक कार्ड साथ लेकर चलने के बंधन से छुटकारा दिलाएगा। यह रिटेल एवं ई-कॉमर्स द्वारा होने वाले नियमित भुगतान भी एक ही कार्ड से करना संभव बनाएगा। हमें विश्वास है कि वन मुंबई मेट्रो कार्ड मुसाफिरों को डिजिटल बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा क्योंकि भारत ‘लैस-कैश’ अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई मेट्रो वन के सीईओ कर्नल शुभोदॉय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह कार्ड सभी मुसाफिर इस्तेमाल करेंगे और यह मुंबईवासियों के बीच लोकप्रिय हो जाएगा, जो डिजिटल भुगतान करते है। इससे ग्राहकों के लिए सफर के अनुभव में विस्तृत विकल्प, लचीलापन एवं आत्मविश्वास लाने में मदद मिलेगी। कटिंग चाय, वड़ा पाव या फिर दैनिक जरूरत का कोई भी सामान इस कार्ड से खरीद सकेंगे।

Advertisement
First Published - July 8, 2021 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement