facebookmetapixel
Advertisement
RBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगे

टायर इकाई हुई पंक्चर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:41 AM IST

मौजूदा वैश्विक मंदी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की इकलौती साइकिल टायर विनिर्माण इकाई ने अपने उत्पादन में 50 फीसदी से भी अधिक की कटौती कर दी है।


यह विनिर्माण इकाई क्लासिक साइकिल टायर ब्रांड नाम से साइकिल टायर का उत्पादन करती है। कंपनी की उत्पादन इकाई रायपुर के सिलतारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। मंदी के इस आलम में कंपनी के पास अपने उत्पादन में कटौती के अलावा और कोई चारा नहीं था।

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी की चार इकाइयां हैं जिनमें दो तो दो महीने पहले ही बंद हो चुकी हैं। अधिकारी ने बताया, ‘अन्य दो इकाइयों का परिचालन तो हो रहा है लेकिन प्रबंधन ने उनके उत्पादन में भी 50 फीसदी से अधिक की कटौती का फैसला किया है।’

शुरुआत में यह कंपनी प्रतिदिन 3500 टायरों का उत्पादन  करती थी जो कि अब घटकर 1000 टायर प्रतिदिन रह जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि उत्पादन मांग पर भी निर्भर करता है और मंदी की वजह से मांग में भी कमी आ गई है।

इसके अलावा रायपुर के उर्ला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लोनी साइकिल पार्क की इकलौती  कंपनी भी संकट की चपेट में नजर आ रही है।

Advertisement
First Published - December 5, 2008 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement