facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

मप्र में भी बढ़ा एमएसएमई निवेश का दायरा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:08 AM IST

केंद्र सरकार के जुलाई 2020 के निर्णय को प्रभावी बनाते हुए मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने भी लघु सूक्ष्म एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के निवेश का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने मंगलवार को बताया कि मौजूदा प्रावधानों के तहत जहां एमएसएमई के लिए 10 करोड़ रुपये के संयंत्र और पांच करोड़ रुपये के निवेश वाले उद्योग ही इस दायरे में आते हैं। वहीं नए प्रस्तावों के मुताबिक 50 करोड़ रुपये के संयंत्र और 250 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाले उद्योगों को एमएसएमई की श्रेणी में रखने का निर्णय ले लिया गया है।
प्रदेश में जहरीली शराब से मौत की घटनाओं के बाद सचेत सरकार ने आबकारी अधिनियम में संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की। प्रदेश में जहरीली या अवैध शराब से मौत होने पर आरोपियों को उम्र कैद अथवा मौत की सजा देने का प्रावधान भी जोड़ा जा रहा है। मिश्रा ने बताया कि आबकारी अधिनियम (संशोधन) विधेयक 2021 में ये प्रावधान शामिल किए गए हैं। अब तक ऐसे मामलों में पांच से 10 वर्ष की सजा होती थी। ऐसे मामलों में जुर्माने की राशि भी बढ़ाकर 20 लाख रुपये तक कर दी गई है।

Advertisement
First Published - August 4, 2021 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement