facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

अदालत से सुब्रत राय को फिर मिला सहारा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:40 AM IST

राजधानी के गोमती नगर में बसे सहारा शहर में कल रात लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरुध्द सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन की एक याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्राधिकरण को आदेश दिया है कि वह विवादित भूमि को पुन: सहारा शहर के कब्जे में दे दें।


न्यायमूर्ति डी पी सिंह और न्यायमूर्ति बी के नारायण की खण्डपीठ ने सहारा की याचिका पर सुनवाई करने के बाद जारी अपने अंतरिम आदेश में विवादित भूमि पर सहारा शहर का कब्जा बहाल करने के साथ यह भी कहा कि यदि सहारा इंडिया चाहे तो वह अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए वहां पुनर्निर्माण करवा सकती है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सहारा शहर के कुछ हिस्से को प्राधिकरण की भूमि पर अतिक्रमण मानते हुए कल रात उसे गिरवा दिया था, जिसके विरुध्द सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन ने आज सुबह ही अदालत में याचिका दाखिल की थी।

Advertisement
First Published - June 19, 2008 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement