facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में हड़ताल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:01 PM IST

हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी और फल मंडी को कानपुर के किदवई नगर से चकरपुर स्थानान्तरित किए जाने से व्यापारियों में भरी गुस्सा व रोष है।


इस कारण व्यापारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर है जिससे प्रतिदिन साढ़े तीन करोड़ रुपये को कारोबार का नुकसान हो रहा है। मंडी के थोक व्यापारियों की हड़ताल और शहर में बाहर से आवक में कमी का असर फुटकर बाजारों पर दिखाई देने लगा है।


कानपुर की किदवई नगर की फल और सब्जी मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी है। यहां आसपास के जिलों से ही फल और सब्जी के ट्रक नहीं आते हैं बल्कि महाराष्ट्र के नासिक, नागपुर और भुसावल तक के व्यापारी यहां अपना माल लेकर आते है।


कानपुर के कमिश्नर नवतेज सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय ने वर्ष 2003 में आदेश किया था कि सभी शहरों में फल और सब्जी मंडियां शहर के बाहर होंगी। अभी तक आदेश का पालन नहीं हो पाया था। अदालत ने कड़ाई से निर्देशों के पालन को कहा है इसलिए शहर के बीचों बीच स्थित किदवई नगर मंडी को चकरपुर में बनाई गई मंडी में स्थानान्तरित किया जा रहा है।


मंडी के व्यापारियों का कहना है कि अदालती आदेश पर मंडी को चकरपुर तो स्थानान्तरित किया जा रहा है लेकिन वहां सुविधाएं न के बराबर है। उधर जिलाधिकारी आलोक कुमार के मुताबिक चकरपुर मंडी में व्यापारियों के लिए बैंक, बिजली, पानी, पीसीओ, कुरियर सेवा सहित सारी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या करा दी गई है।

Advertisement
First Published - March 25, 2008 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement