facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

बंदी के कगार पर पहुंचीं स्पंज आयरन इकाइयां

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:00 PM IST

छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन इकाइयों को कच्चे माल की कमी का सामना करना पड़ रहा है और यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो 15 अगस्त के बाद इकाइयों में बंदी की नौबत आ सकती है।


छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘ज्यादातर इकाइयों में 12 से 15 दिन के लिए ही कच्चा माल बचा है। यदि संकट जारी रहा तो ज्यादातर इकाइयों के सामने उत्पादन को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।’

राज्य में स्पंज आयरन की 125 इकाइयां हैं। इन इकाइयों में 1.2 करोड़ टन लोहे की मांग हैं जबकि इन्हें राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) से केवल 25 लाख टन लोहा ही मिल पाता है। राज्य के दांतेवाड़ा में एनएमडीसी की एक बड़ी खदान है। एनएमडीसी की तीन मशीनीकृत खदानों में से दो दांतेवाड़ा में हैं जबकि एक कर्नाटक में है।

कंपनी अपने लौह  अयस्क के बड़े हिस्से का जापान और अन्य देशों को निर्यात करती है। नचरानी ने बताया कि स्थानीय उद्योगपति एनएमडीसी से लौहो का कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कारोबारियों की मांग है कि ‘कोटे को बढ़ाकर कम से कम 40 लाख टन किया जाना चाहिए ताकि उन्हें कुछ तो राहत मिल सके। लेकिन उनकी मांग पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है।’

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement