facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

एथेनॉल संयंत्र को मंजूरी देने को यूपी में एकल खिड़की

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:08 AM IST

ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए रियायतें देने के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एथेनॉल उत्पादन के लिए पहल की है। प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन इकाई लगाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एथेनॉल संयंत्र स्थापना के लिए एकल खिड़की प्रणाली तहत ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह पोर्टल तत्काल प्रभाव से शुरू होगा। उन्होंने एथेनॉल इकाई लगाने के इच्छुक उद्यमियों के आवेदन पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरी न होने की स्थिति मे डीड स्वीकृति के आधार पर इकाई की स्थापना की अनुमति होगी। पोर्टल पर आवेदन करने के 15 दिनों में जरूरी अनुमतियां न मिलने पर भी एथेनॉल उत्पादन इकाई का काम शुरू किया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - May 31, 2021 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement