facebookmetapixel
Advertisement
विदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती है

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.68 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 10:40 AM IST
Dollar vs Rupee

अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.68 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.68 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढ़कर 104.73 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement