facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

दिल्ली के कपड़ा कारोबार पर छाया मंदी का रंग

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:36 PM IST

मंदी से परेशान दिल्ली के कपड़ा कारोबारियों के गम होली भी कम नहीं कर सकी है। पिछले साल की तुलना में इस साल कपड़ों की बिक्री में लगभग 25 फीसदी की कमी रही है।
कपड़ा कारोबारियों के अनुसार पिछले चार महीने में व्यापार में लगभग 30 से 35 फीसदी की गिरावट आई है। व्यापारियों को उम्मीद थी कि होली के दौरान मांग में 30 फीसदी तक की बढ़ेगी। लेकिन होली का त्योहारी माहौल भी सूखा ही रहा।
दिल्ली एपैरल ट्रेडर्स एसोसिएशन के राकेश सिंह बताते है कि होली से भी मांग में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। बाजार के हालात सुधरते न देख कारोबारियों ने दूसरे राज्यों को जाने वाले कपड़े की आपूर्ति में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
दिल्ली के प्रमुख कपड़ा बाजार गांधीनगर मार्केट एसोसिएशन के अनिल गुप्ता बताते है होली के दौरान बाजार में उपभोक्ताओं आते रहें, इसके लिए कारोबारियों ने अपना मुनाफा भी 10 से 15 फीसदी घटा दिया था। लेकिन इससे भी बात नहीं बनी। राकेश बताते हैं कि दिल्ली के कपड़ा कारोबारी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे पड़ौसी राज्यों में कपड़े की आपूर्ति करते हैं।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 1:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement