facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

RCB की वैल्यूएशन 2 अरब डॉलर के करीब, EQT और KKR-Temasek समेत बड़े निवेशक रेस में

Advertisement

आईपीएल टीम RCB की बिक्री अंतिम चरण में पहुंच गई है, जहां दो बड़े निवेशक समूहों के बीच मुकाबला है। वहीं राजस्थान रॉयल्स में भी अरबों डॉलर की बोली लग रही है।

Last Updated- March 18, 2026 | 2:53 PM IST
RCB Valuation Sale
Representational Image

RCB Valuation: आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कीमत करीब 2 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, क्योंकि इसकी बिक्री प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। अगर सौदा इस कीमत पर होता है, तो RCB दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट टीमों में से एक बन जाएगी और यह पिछले आईपीएल सौदों से काफी ज्यादा होगा।

यह टीम डियाजियो की यूनाइटेड स्पिरिट्स के पास है। इसे खरीदने के लिए दो बड़े निवेशक समूहों ने पक्की बोली लगाई है और अब बाजार की नजर अंतिम कीमत तय होने पर है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडन की EQT कंपनी और रंजन पई (मणिपाल ग्रुप) के नेतृत्व वाला समूह, जिसमें KKR और टेमासेक शामिल हैं, इस दौड़ में हैं।

इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिक ग्लेजर्स ने करीब 1.8 अरब डॉलर की शुरुआती (नॉन-बाइंडिंग) बोली लगाई थी। अगर सौदा इस स्तर पर भी होता है, तो यह 2021 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के 850 मिलियन डॉलर के सौदे से काफी ज्यादा होगा। हालांकि, निवेशक बहुत ज्यादा कीमत देने से बच रहे हैं, क्योंकि भविष्य में आईपीएल मीडिया राइट्स की कीमत उतनी तेजी से नहीं बढ़ सकती।

RCB Valuation: शुरुआती रुचि के बाद कम हुए बोलीदाता

शुरुआत में करीब 5 निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अब केवल 2 ने पक्की बोली दी है। ग्लेजर्स इस रेस से बाहर हो गए। अदार पूनावाला (सीरम इंस्टीट्यूट) ने भी हिस्सा नहीं लिया। एक्सपर्ट का कहना है कि बड़े खेल सौदों में ऐसा होना आम है, क्योंकि कीमत और भविष्य की कमाई अहम होती है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा 45 से 90 दिनों में पूरा हो सकता है। इसके बाद बीसीसीआई को नए ओपर की जानकारी दी जाएगी। नए ओपर के सितंबर या अक्टूबर तक आने की संभावना है, जब सभी मंजूरी और प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी।

राजस्थान रॉयल्स पर भी निवेशकों की नजर

RCB के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। यहां कम से कम 3 पक्की बोलियां आई हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप को सबसे आगे माना जा रहा है। उन्होंने अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर के साथ साझेदारी की है। पहले ओपर केवल बड़ी हिस्सेदारी बेचने की सोच रहे थे, लेकिन अब पूरी टीम बेचने के लिए भी तैयार हैं।

RR की कीमत और हिस्सेदारी

RR की कीमत 1.1 अरब डॉलर से 1.35 अरब डॉलर के बीच आंकी जा रही है और करीब 1.3 अरब डॉलर पर सौदा हो सकता है। इसमें फिलहाल इमर्जिंग मीडिया के पास 65% हिस्सेदारी है। रेडबर्ड कैपिटल के पास 15%, लाचलन मर्डोक के पास 13%, और अन्य निवेशक के पास 7% है।

दोनों टीमों की बिक्री प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, लेकिन टाइमलाइन अलग है। RCB के लिए 31 मार्च तक सौदा पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, RR के लिए कोई तय समय सीमा नहीं, आने वाले महीनों में सौदा हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 18, 2026 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement