facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी

बिहार, हरियाणा में निवेश की बारिश

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:32 PM IST

बाजार में छाई मंदी के बाद भी हरियाणा और बिहार में लगभग 1,90,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।


पिछले चार साल में लगभग 40,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने वाले हरियाणा को 1,00,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। लेकिन बिहार भी इससे ज्यादा पीछे नहीं है। बिहार सरकार को लगभग 91,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

अभी तक ऑटोमोबाइल उद्योग के  निर्माण संयंत्रों के  लिए सबसे पसंदीदा राज्य बनकर उभरा हरियाणा अब सेवा उद्योग की कंपनियों को लुभाने की योजना भी बना रहा है।

हरियाणा के बिजली, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और संसद मामलों के मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाल ने बताया कि लगभग 1,00,000 करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजनाओं पर बातचीत चल रही है। अभी यह परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं  और आने वाले एक-दो साल में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस निवेश के अलावा सरकार लगभग 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से 6,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की भी योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को ऑटोमोबाइल उद्योग से काफी निवेश मिल रहा है।

लेकिन अब राज्य ने अपनी नजर सेवा क्षेत्र पर लगा रखी है, खासतौर पर सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग पर। बिहार के उप मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि सरकार को लगभग 91,000 करोड़ रुपये के 164 निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

Advertisement
First Published - January 20, 2009 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement