facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

दिल्ली में रेडियो कैब का किराया नहीं बढ़ेगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:41 AM IST

 दिल्ली में चलने वाली रेडियो टैक्सी का किराया तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद प्रति किलोमीटर 15 रुपये ही रहेगा।


दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में इजीकैब्स की सुविधा देने वाली कारजोनरेंट के प्रंबध निदेशक  राजीव के विज ने कहा कि  सरकार द्वारा तेल की कीमतें बढ़ाने के बावजूद हम किराये में बढ़ोतरी नहीं करेंगे। देश भर में यात्रियों के लिए किराया प्रति किलोमीटर 15 रुपये ही रहेगा।

विज ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि किराये में बढ़ोतरी करने से पहले सरकार की मंजूरी जरुरी है। रेडियो कैब आपरेटर्स का कहना है कि डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी और किराया न बढ़ाये जाने से कैब चालकों को प्रति किलोमीटर 20 से 25 पैसे प्रति किलोमीटर का नुकसान होगा।

चालकों का यह भी कहना है कि देश के  सभी मेट्रो शहरों में ईंधन की कीमत सबसे कम दिल्ली में ही है। देश के चार मेट्रों शहरों में मीरु रेडियो कैब चलाने वाली कंपनी वी लिंक के प्रंबध निदेशक नीरज गुप्ता ने बताया कि अगले सप्ताह वे कीमतें बढ़ाने के बारे में एक अर्जी सरकार को देने वाले हैं। अगर सरकार हमें किराये की दरों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने की अनुमति दे देती है तो यह हमारे लिए काफी अच्छा होगा।

आंकड़ो के हिसाब से औसत को अगर देखा जाए तो रेडियो कैब चलाने में 18 फीसदी खर्च केवल और केवल  ईंधन पर आता है। इसके अलावा 22 फीसदी वाहन की कीमत में (इसमें घिसाई और कर्ज का ब्याज शामिल है), 17 फीसदी ड्राइवर के  वेतन पर और बाकी खर्च प्रंबधन और मार्किटिंग पर होता है। अभी इस तरह की 5,000 हजार कैब चलाई जा रही है, जिनके  अगले दो से चार साल में बढ़कर 50,000 हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
First Published - June 9, 2008 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement