facebookmetapixel
Advertisement
चालू सीजन में मक्का की बोआई पिछड़ी, पिछले साल के मुकाबले रकबा 10% कम; उत्पादन घटने की आशंकाउत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी: 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान परQ1FY27 Results: इंडस टावर्स का मुनाफा मामूली बढ़कर ₹1,746 करोड़ पर पहुंचा, आय में 4.6% की ग्रोथभारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; आय ₹18,890 करोड़ के पारकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल की मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

सैलानियों को रिझाने एडीबी के दर पर पहुंचा पंजाब

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:41 AM IST

पंजाब पर्यटन विभाग ने राज्य में पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 400 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग की है।


उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में पंजाब सहित पांच राज्यों के अनुदान प्रस्तावों की छंटनी की थी। इन राज्यों ने परियोजना पूर्व तकनीकी सहायता (पीपीटीए) के लिए पर्यटन बुनियादी सुविधा विकास परियोजना के तहत प्रस्ताव पेश किया था। पर्यटन के विकास के लिए कितना अनुदान दिया जाना चाहिए, इस बात का आकलन एशियाई विकास बैंक करेगा।

पंजाब पर्यटन की प्रधान सचिव गीतिका काल्हा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘राज्य में पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं में खामियों की पहचान की जाएगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से नए स्थानों की पहचान और विकास भी किया जाएगा। काल्हा ने बताया कि केरल और मध्य प्रदेश पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पहले ही मार्केटिंग अभियान की शुरुआत कर चुके हैं।

लिहाजा, पंजाब भी इन राज्यों का अनुसरण करगा। पंजाब को पर्यटन हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए जल्द ही जिंगल्स और प्रचार के अन्य मसौदों की तैयारी की जाएगी। काल्हा ने बताया कि राज्य पर्यटन विभाग पंजाब को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए निजी कंपनियों को बोली के  लिए आमंत्रित करेगी। ये कंपनियां पूरे अभियान की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए जिम्मेदार होंगी।

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्लूटीओ) के साथ समझौते पत्र पर हस्ताक्षर भी किए हैं। काल्हा ने बताया कि  समझौते के तहत यूएनडब्लूटीओ पंजाब में अगले 15 सालों के लिए पर्यटन विकास योजना का मसौदा तैयार करेगी।

पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना

एशियाई विकास बैंक से मांगे 400 करोड़ रुपये
केरल और मध्य प्रदेश की तर्ज पर पर्यटकों को रिझाने के लिए जल्द ही शुरू होगा मार्केटिंग अभियान

Advertisement
First Published - July 16, 2008 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement