facebookmetapixel
Advertisement
बदलती जरूरतों के हिसाब से बदलते रहेंगे पेंशन के नियम, सरकार ने कहा: समय-समय पर होगी समीक्षापहली स्कीम लॉन्च होने के 8 महीने में अबक्कस म्युचुअल फंड का AUM ₹10,000 करोड़ के पाररियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सन

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोप

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 5:53 PM IST

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोप
PTI / देहरादून  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के ​चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक ने कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का प्रयास करने

नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में वाहन चालक रोहन कांबोज की तहरीर पर हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आर्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 377, 511, 307, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर के कांबोज ने आर्य पर उन्हें अनुचित तरीके से छूने और आप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

कांबोज ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि आर्य ने सहारनपुर में उसे जान से मारने की नीयत से उसे एक मोटरसाइकिल सवार से टक्कर मरवाकर घायल भी किया । कांबोज ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है ।

भाजपा सरकार में दर्जाधारी मंत्री रहे विनोद आर्य के पुत्र पुलकित का नाम अंकिता हत्याकांड में सामने आने के तत्काल बाद उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

पौडी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शिनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की सितंबर में पुलकित ने अपने दो कर्मचारियों—सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर कथित तौर पर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी । तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति राजकुमार

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement