facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

प्रधानमंत्री आज करेंगे जेवर हवाईअड्डे का उद्घाटन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:18 PM IST

दिल्ली के करीब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जेवर में बन रहे अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 34,000 करोड़ रुपये का कुल निवेश होगा। जेवर हवाई अड्डे का शिलान्यास गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह उत्तर प्रदेश का पांचवा अंतर्राषट्रीय हवाईअड्डा होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक नोएडा के जेवर में बनने वाले इस हवाई अड्डे के पहले चरण में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है जबकि इसके समूचे निर्माण में 34-35 हजार करोड़ रुपये का कुल निवेश होगा। इस हवाई अड्डे के चालू हो जाने से एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी या स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट एक संयुक्त उपक्रम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के साथ राज्य सरकार एयरपोर्ट के निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जेवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और एनसीआर में उत्तर प्रदेश के आस पास के क्षेत्र के लोगों की व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर (नोएडा)  प्रदेश का पांचवां अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जोकि वर्ष 2024 तक संचालित होने लगेगा।  नोएडा इंटरनैशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भारत का पहला प्रदूषण मुक्त एयरपोर्ट होगा। साथ ही, यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के करीब ही प्रदेश सरकार फिल्म सिटी बना रही है जो अपने अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि यहां पर निवेश की बहुत सारी स भावनाएं हैं। इससे सटे हुए क्षेत्र में ही यहां पर एक मेडिकल डिवाइस पार्क  विकसित किया जा रहा है। एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने की कार्यवाही भी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस क्षेत्र के निकट जनपद अलीगढ़ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का एक महत्त्वपूर्ण नोड है।
योगी के मुताबिक प्रदेश में लखनऊ एवं वाराणसी में इंटरनैशनल एयरपोर्ट पहले से ही संचालित हैं। अभी बीते दिनों प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में एक इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। अयोध्या में एक इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्रदेश सरकार ने एयर कनेक्टिविटी के कार्यों को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है। उड़ान योजना के चलते आज उत्तर प्रदेश में 9 एयरपोर्ट संचालित हो रहे  हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश के एयरपोर्ट केवल 25 स्थानों से जुड़े हुए थे, जिनकी संख्या आज 80 से अधिक हो चुकी है। प्रदेश सरकार 11 नये एयरपोर्ट को विकसित करने का काम कर रही है। इनमें सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर, आजमगढ़, श्रावस्ती, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत किया है।

Advertisement
First Published - November 25, 2021 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement