facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

उत्तर प्रदेश में जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 6:45 PM IST

देश भर में ट्रक चालकों के चक्काजाम का असर जल्दी ही गरीब और मध्य वर्ग की थाली पर दिखेगा। हड़ताल के तीसरे दिन ही उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित ज्यादातर शहरों में सब्जियों के दामों में उछाल दिख रहा है।


हालांकि अधिकारी इसे बिचौलियों की मुनाफा वसूली बता रहे हैं पर बड़े आढ़तियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाहर से माल आने में दिक्कत को देखते हुए कीमतें बढ़ गयी हैं। गल्ला व्यापारियों का कहना है कि ट्रकों का चक्का जाम होने से एक दो दिन में ही तेल और दाल की कीमतों में उछाल आएगा।

राहत की बात यह है कि गन्ने की ढुलाई करने वाले ट्रकों ने हड़ताल में शामिल होने से मना कर दिया है। नतीजन प्रदेश की सभी चीनी मिलों को गन्ने की निर्बाध आपूर्ति जारी है। शासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों में गन्ने की ढुलाई करने वाले ट्रकों को पूरी सुरक्षा देने की बात कही गयी है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रवक्ता का कहना है कि माल न आने की आशंका के चलते व्यापारियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं।

व्यापारियों का कहना है कि अगर आने वाले 24 घंटों में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल न खत्म हुई तो अरहर की दाल 3 से 4 रुपये प्रति किलो महंगी बिकने लगेगी।

मंगलवार को पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई करने वाले टैंकरों के हड़ताल में शामिल हो जाने से हालात और बिगड़ गए हैं। मुख्यमंत्री मायावती ने हालात से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है।

Advertisement
First Published - January 7, 2009 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement