facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

हाईटेक होने की डगर पर डाकघर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:03 PM IST

वित्त वर्ष 2007-08 में अपने व्यवसाय लक्ष्य को हासिल कर पाने में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल विफल रही है।


मुख्य पोस्टमास्टर जनरल चंद्रप्रकाश ने बताया, ‘वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान व्यवसाय लक्ष्य 23.81 करोड़ रुपये रखा गया था लेकिन छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल 20.34 करोड़ रुपये का व्यावसाय ही कर पाई।’ उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए व्यवसाय लक्ष्य के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल राज्य के ग्रामीण इलाकों में 20 नए पोस्ट ऑफिस खोलेंगी। चंद्रप्रकाश ने बताया, ‘हमलोग ग्रामीण इलाकों में स्थित डाकघरों में टेलीफोन और बिजली बिल स्वीकार करने के प्रस्तावों पर काम कर रहे हैं।’ डाकघरों में बिजली बिलों की अदायगी राज्य के लिए एक नया अनुभव होगा।

चंद्रप्रकाश ने बताया कि बस्तर इलाके में इस सेवा को शुरू करने के लिए राज्य संचालित छत्तीसगढ़ राज्य बिजली बोर्ड (सीएसईबी) के साथ विभाग बातचीत कर रही है और इस बाबत प्रस्ताव को जल्द ही आकार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यालयों की देखभाल विभाग ही करेगी। उन्होंने बताया कि इस बाबत केंद्र सरकार के द्वारा भी कुछ कदम उठाए गए हैं और इस लिहाज से भविष्य के लिए यह अच्छा व्यवसाय साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई इन सेवाओं से डाक विभाग के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - July 24, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement