facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्ट

Odisha में 68,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे PM Modi

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि 400 करोड़ रुपये के परिसर के अलावा, मोदी 68,000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे।

Last Updated- February 03, 2024 | 11:58 AM IST
money
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आईआईएम-संबलपुर के नए परिसर सहित राज्य में 68,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करने के लिए शनिवार दोपहर ओडिशा पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपराह्न करीब एक बजे झारसुगुड़ा हवाईअड्डे पहुंचेंगे और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर परिसर जाएंगे जहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 400 करोड़ रुपये के परिसर के अलावा, मोदी 68,000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क और रेलवे जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि गुवाहाटी रवाना होने से पहले मोदी अपराह्न करीब तीन बजे रेमेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement
First Published - February 3, 2024 | 11:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement