facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

पांच गुना महंगा हुआ प्लेटफॉर्म टिकट

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:32 AM IST

कोरोना और महंगाई की मार से परेशान मुंबई वासियों को एक और झटका लगा है। मुंबई और आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम पांच गुना तक बढ़ा दिए गए हैं, जो प्लेटफॉर्म टिकट अब तक 10 रुपये का मिलता था, अब उसके लिए 50 रुपये चुकाने होंगे। रेलवे ने कोरोना महामारी के फैलने से रोकने के नाम पर प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत बढ़ाई है।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी गई है। मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये में मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि नई दर 24 फरवरी से प्रभाव में आ गई और यह इस साल 15 जून तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है।
फरवरी के दूसरे सप्ताह से मुंबई में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शहर में कोविड-19 के अब तक 3.25 लाख से अधिक मामले आये हैं और संक्रमण से 11,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Advertisement
First Published - March 2, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement