facebookmetapixel
Advertisement
दालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़भारती लाइफ में प्रूडेंशियल की बड़ी हिस्सेदारी, 3,500 करोड़ रुपये में होगा अधिग्रहणलार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयर

दिल्ली में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना हटा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:21 PM IST

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को फैसला किया कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि हालांकि डीडीएमए लोगों को परामर्श जारी करके भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने के लिए कह सकता है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगता है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक में यह फैसला लिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आई है जिसके बाद यह निर्णय किया गया है।

महाराष्ट्र में कल से सभी पाबंदियां खत्म
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से जुड़ीं सभी पाबंदियों को हटाने का ऐलान किया है। राज्य गुड़ी पड़वा यानी 2 अप्रैल से कोविड संबधित सभी पाबंदियों को खत्म कर दिया जाएगा। अब राज्य में मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक होगा। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया है। टोपे ने कहा कि गुड़ी पड़वा ( हिंदू नव वर्ष जो इस बार 2 अप्रैल को होगा) से महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लगाई गईं कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदियों को हटा लिया जाएगा। टोपे ने कहा कि मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा, यह स्वैच्छिक होगा। बिना मास्क के पाए जाने पर जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मैं आप सभी से मास्क पहनने का अनुरोध करता हूं।

बंगाल: पाबंदी हटी लेकिन मास्क जरूरी
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति में काफी सुधार होने के साथ ही राज्य सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि मध्यरात्रि से संक्रमण से संबंधित सभी प्रतिबंध वापस ले लिए जाएंगे। मार्च 2020 में महामारी का प्रकोप बढऩे के लगभग दो साल बाद प्रतिबंधों को वापस ले लिया गया। सरकार ने हालांकि एक अधिसूचना में मास्क के उपयोग और साफ-सफाई पर जोर दिया। अधिसूचना में कहा गया, ‘यह अधिसूचित किया जाता है कि पूर्वोक्त आदेशों द्वारा वर्तमान में लागू प्रतिबंधों को वापस लिया जाता है। हालांकि, हर समय मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों की सफाई सहित स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोटोकॉल के संबंध में परामर्श अगले आदेश तक सख्ती से जारी रहेगा।’

Advertisement
First Published - March 31, 2022 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement