facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

मप्र में निवेश की बहार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:44 AM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि उसे कुल 2,19,527 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और उनमें से 5,432 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है।


इनमें से 69 इकाइयां विनिर्माण क्षेत्र से संबंधित हैं और इनमें 5,132 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। सेवा क्षेत्र की 250 करोड़ रुपये निवेश वाली 3 इकाइयों में काम शुरू कर दिया है।

राज्य के उद्योग मंत्री जयंत मल्लैया ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘2004 के बाद से मिले निवेश प्रस्तावों से हम उत्साहित हैं और अगले महीने ग्वालियर में होने वाली निवेशक बैठकों में हम अन्य लोगों को भी आमंत्रित करेंगे।’ उन्होंने बताया कि 28,354 करोड़ रुपये निवेश वाली विनिर्माण क्षेत्र की 41 इकाइयां और 414 करोड़ रुपये निवेश वाली सेवा क्षेत्र की 4 इकाइयां क्रियान्वयन के विभिन्न चरण में हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 50,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली परियोजनाओं पर काम जारी है। भारी-भरकम निवेश वाली परियोजनाओं में सासन अल्ट्रा मेगा पॉवर प्रोजेक्ट, एक सीमेंट प्लांट और एक विश्वविद्यालय और 12,300 करोड़ रुपये की लागत से सीधी में हिंडाल्को का एल्युमिनियम संयंत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में कंपनियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में निवेश करने की इच्छा जताई है।

मल्लैया ने बताया कि ‘कुल 1,64,101 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पाइपलाइन में हैं। हम निवेशकों की हर संभव मदद दे रहे हैं। हमने एक प्रोत्साहन विधेयक तैयार किया है जिसे विधानसभा के अगले सत्र के दौरान पटल पर रखा जाएगा। इससे कंपनियों को एक जगह ही सभी मंजूरियां हासिल करने में मदद मिलेगी।’ राज्य में विनिर्माण क्षेत्र की 109 इकाइयां 1,12,016  करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही हैं। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की तीन कंपनियां 65 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयार में हैं।

ढांचागत क्षेत्र की 9 अन्य कंपनियां 52,020 करोड़ रुपये निवेश करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उद्योगों को और छूट देने के लिए राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2004 में संशोधन किया है।

Advertisement
First Published - June 26, 2008 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement