facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

Neet row: बिहार पुलिस को NTA से मिले संदर्भ प्रश्न पत्र

Advertisement

पिछले महीने पटना में तलाशी के दौरान एक सुरक्षित घर से कथित तौर पर लीक हुए प्रश्न पत्रों के ‘‘जले हुए टुकड़े’’ बरामद किए गए थे

Last Updated- June 22, 2024 | 4:51 PM IST
NEET UG Paper Leak
Representative Image

बिहार पुलिस ने कथित नीट-यूजी ‘‘पेपर लीक’’ मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से संदर्भ प्रश्न पत्र प्राप्त करने का दावा किया है।

इस मामले की जांच कर रही बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने पटना में तलाशी के दौरान एक सुरक्षित घर से कथित तौर पर लीक हुए प्रश्न पत्रों के ‘‘जले हुए टुकड़े’’ बरामद किए गए थे, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने से पहले संदर्भ प्रश्न पत्रों के साथ मिलान किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले महीने जांच शुरू होने के बाद से हम संदर्भ प्रश्न पत्रों के लिए एनटीए से अनुरोध कर रहे थे। आख़िरकार, उन्होंने ज़रूरी कार्रवाई की है।’’

सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच लिए ईओयू की प्राथमिकी के आधार पर एक अलग शिकायत दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि जांच के दौरान ईडी अपराध से प्राप्त कमाई की पहचान करेगी और आरोपियों/संदिग्धों की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही शुरू करेगी।

सूत्रों ने कहा कि ईओयू के शीर्ष अधिकारी केंद्र के शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांच के संबंधित कुछ पहलुओं पर चर्चा करने के लिए आज दिल्ली जा सकते हैं।

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने ‘‘पीटीआई-’’ से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा में गंभीर अपराध हुए हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पेपर लीक हुआ था… अब तक जुटाए गए सबूत भी पेपर लीक होने का संकेत दे रहे हैं। मामले की जांच पीएमएलए के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी की जानी चाहिए क्योंकि इस मामले में काला धन शामिल है।’’

Advertisement
First Published - June 22, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement