facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

बिजली के लिए बेताब नालागढ़ मिल्स

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:42 AM IST

नालागढ़ स्टील रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड अपने आपको पूरी तरह बदलने की जुगत में है।


अगर सब कुछ योजनाबध्द तरीके से चलता रहा तो विभिन्न स्टील उत्पादों को बनाने वाली यह कंपनी जल्द ही बिजली क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगी। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हाइड्रो पावर प्लांट (पनबिजली परियोजना) की स्थापना के लिए कंपनी ने बोली लगाई है और अगर इस बाबत प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो फिर यह कंपनी बिजली उत्पादन की क्षेत्र में अपना उद्यम शुरू कर सकेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नालागढ़ स्टील रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड स्टील उत्पादन की क्षेत्र से जुड़ी है और एंगेल, चैनल जैसी संरचनात्मक उत्पादों का निर्माण करती है। हालांकि इसी दौरान कंपनी ने नालागढ़ में  एक नई रोलिंग इकाई की स्थापना करने की भी घोषणा की है। इसके लिए कंपनी करीब 20-25 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक रवींद्र बंसल ने बताया कि फिलहाल कंपनी द्वारा प्रति महीने 6000 मिट्रिक टन स्टील का उत्पान किया जा रहा है।

कंपनी को उम्मीद है कि नई रोलिंग इकाई की स्थापना के बाद प्रति महीने स्टील का उत्पादन 9000 मिट्रिक टन संभव हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में स्टीलकी क्षमता बढ़ाए जाने से बाजार में हो रही स्टील की कमी को पाटने में मदद मिलेगी। कंपनी की टर्नओवर की चर्चा करते हुए बंसल ने बताया कि अंतिम वित्त वर्ष में कंपनी का टर्नओवर करीब 175 करोड़ रुपये था।

अब कंपनी की योजना वर्तमान वित्त वर्ष में कुल टर्नओवर को करीब 250 करोड़ रुपये करने की है। बंसल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और हरियाणा में मजबूत डीलरशिप विकसित करने के अलावा कंपनी की नजर सरकार की सप्लाई हिस्से को भी पाने की है। कंपनी के अधिकारियों ने हालंकि माना है कि देश में इस्पात की बढ़ती मांग के मद्देनजर वह एक और रोलिंग इकाई की स्थापना कर सकती है।

Advertisement
First Published - May 20, 2008 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement