facebookmetapixel
Advertisement
भारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकी

अमेरिकी दिग्गजों से मिले मोदी

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस मुलाकात में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की तीव्र प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें भारत द्वारा किए जा रहे विभिन्न अंतरिक्ष अन्वेषण मिश

Last Updated- June 21, 2023 | 11:02 PM IST
Prime Minister Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्री प्रोफेसर पॉल रोमर और निवेशक एवं हेज फंड ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स के सह-संस्थापक रे डेलियो समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों से मुलाकात के दौरान विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपनी सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी। मोदी और प्रो. रोमर ने भारत की डिजिटल यात्रा पर चर्चा की, जिसमें आधार का उपयोग और डिजिलॉकर जैसे नवोन्मेषी माध्यम शामिल हैं। उन्होंने शहरी विकास के लिए भारत द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर भी चर्चा की।

मोदी ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर पॉल रोमर से मिलकर खुशी हुई। हमने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर बातचीत की। हमने अपने शहरों को अधिक टिकाऊ और लोगों के अनुकूल बनाने के बारे में भी बात की।’ डेलियो के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख किया। इनमें अनुपालन में कमी और बड़ी संख्या में कानूनी प्रावधानों को कम करने जैसी चीजें शामिल हैं।

मोदी ने डेलियो को भारत में निवेश बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘अपने मित्र, प्रतिष्ठित लेखक और निवेशक रे डेलियो से मिला। उनसे भारत में निवेश को और बढ़ाने का आग्रह किया।’ प्रधानमंत्री मोदी ने खगोल वैज्ञानिक एवं लेखक नील डी ग्रास टायसन से भी मुलाकात की और युवाओं में वैज्ञानिक रुझान पैदा करने पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस मुलाकात में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की तीव्र प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें भारत द्वारा किए जा रहे विभिन्न अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री और टायसन ने भारत की नई राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति के तहत निजी क्षेत्र और शैक्षणिक सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी के चर्चित गणितज्ञ सांख्यिकीविद प्रो. नासिम निकोलस तालेब से भी मुलाकात की। मोदी ने भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका, संगीतकार और ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्गुनी शाह से भी मुलाकात की।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement