facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

मान ने पदभार संभाला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:43 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। मान ने इससे पहले दिन में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ मान ने ही शपथ ली। कर्मचारियों ने सचिवालय की इमारत में गर्मजोशी से मान का स्वागत किया। इस दौरान कई कर्मचारी छज्जों पर खड़े थे। मान ने हाथ हिलाकर उनका भी अभिवादन स्वीकार किया। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और पुलिस महानिदेशक वी के भवरा समेत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर मान का स्वागत किया। अपना पदभार संभालने के बाद मान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एक संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने एक ऐतिहासिक जनादेश दिया है और उनकी सरकार जनहितैषी नीतियों के लिए काम करेगी।    

Advertisement
First Published - March 16, 2022 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement