facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

यूपी में सोमवार से खुलेंगे मॉल, रात्रि कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:41 AM IST

उत्तर प्रदेश में लगातार घटते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर योगी सरकार ने प्रतिबंधों में और भी ढील देने का फैसला किया है। प्रदेश में अब सोमवार से शुक्रवार तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू के समय को 2 घंटे कम कर दिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में सोमवार 21 जून से सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक सभी बाजार खुलेंगे जो पहले शाम 7 बजे तक ही था। अब शॉपिंग मॉल भी खोले जा सकेंगे। हालांकि अभी शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। होटलों और रेस्टोरेंटो को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के आदेश भी दिए गए हैं। स्ट्रीट फूड की दुकानों को भी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खोलने का आदेश दे दिया गया है।
मंगलवार को कोरोना रोकथाम के लिए गठित वरिष्ठ अधिकारियों की टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संक्रमण के मद्देनजर बेहतर होती स्थितियों के बीच 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में और छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक प्रभावी होगा। कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसी तरह, पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी। इन स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी। दुकानों के साथ सब्जी मंडियां भी रात 9 बजे तक खुल सकेंगी। लेकिन घनी आबादी की सब्जी मंडियों को प्रशासन खुले स्थान पर खुलवाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश समय से जारी कर दी जाए।
सरकार के इस फैसले का व्यापारी संगठनों व होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने दुकानें व बाजार खुलने का समय बढऩे का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से 16 लाख से ज्यादा रिटेलरों को फायदा होगा। अभी शाम सात बजे बाजार बंद होने के चलते खुदरा व्यापारी का धंधा घटकर आधा रह गया था।
दूसरी ओर होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी अपना काम शुरू होने को लेकर खुशी जताई है। एसोसिएशन के मुताबिक अकेले राजधानी में 1,500 रेस्टोरेंट डेढ़ महीने से बंद हैं। अभी रेस्टोरेंटों को केवल ऑनलाइन ऑर्डर लेने व डिलिवरी की अनुमति थी जिसके चलते बहुत से स्टाफ की छंटनी करनी पड़ी थी। हालांकि अभी रेस्टोरेंटों का अपनी कुल बैठने की क्षमता के 50 फीसदी का ही उपयोग करना है।

Advertisement
First Published - June 15, 2021 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement