facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

वैट के साये से मुक्त हुई रसोई गैस

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:44 AM IST

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) से वैट को पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा की। इसके अलावा सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगाने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) में 25 प्रतिशत की कटौती करने का भी फैसला किया है।


राज्य के प्रधान सचिव (वित्त) डी एस मिश्रा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य सरकार ने एलपीजी पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से खत्म करने और पेट्रोल तथा डीजल पर लगाने वाले वैट में 25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 3 प्रतिशत करने का फैसला किया है।’ यह आदेश तत्काल प्रभाव से हैं।

इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत 1.25 रुपये प्रति लीटर घट गई है जबकि लोगों को डीजल के लिए  92 पैसे कम अदा करने पड़ेंगे। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 52.14 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर जा पहुंची थी जो अब घटकर 50.89 रुपये रह गई है। इसी तरह डीजल की कीमत 38.63 रुपये से घटकर 37.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

राज्य में रसोई गैस 13.61 रुपये सस्ती हुई है और अब एक सिलेंडर 353.85 रुपये में मिलेगा।राज्य सरकार को हालांकि पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट में कटौती से करीब 125 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - June 26, 2008 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement