facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगा

आइए हुजूर, इलेक्ट्रानिक रिक्शे से कीजिए सैर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:04 AM IST

फिरोजाबाद स्थित इवेरा आटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अगले महीने के अंत तक इलेक्ट्रानिक पैडल रिक्शे की पेशकश करने जा रही है।


इससे पहले कंपनी देश में पहली बार देश में विकसित तकनीक का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रानिक मोटरबाइक बाजार में उतार चुकी है। कंपनी के अध्यक्ष मुकेश बंसल के मुताबिक इलेक्ट्रानिक रिक्शा ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण बदलाव को लेकर आएगा।

यह काफी हल्का है और इसकी कीमत भी काफी कम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कम कीमत के कारण रिक्शेवाले इसे आसानी से अपना सकेंगे जबकि इससे लोगों को आने-जाने के लिए सस्ता और सुलभ साधन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि दिल्ली में इलेक्ट्रानिक रिक्शा काफी लोकप्रिय हो सकेगा। दिल्ली में पंजीकृत पैडल रिक्शों की संख्या करीब 1 लाख है।

उन्होंने कहा कि कंपनी उत्तर प्रदेश में पहले ही बैटरी से चलने वाली मोटरबाइक, स्कूटर और आटो-रिक्शा लांच कर चुकी है और इन उत्पादों को जल्द ही दिल्ली के बाजार में पेश करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने इरेवा के सभी आटोमोबिल्स पर 29.5 प्रतिशत की सब्सिडी देने की घोषणा की है। इस साल वाहनों का उत्पादन बढ़कर 30,000 इकाई होने का अनुमान है। इसके अगले साल कंपनी को 1 लाख वाहन तैयार करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 4, 2008 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement