facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

छत्तीसगढ़ में बिजली बनाने के लिए कर्नाटक तैयार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:03 AM IST

छत्तीसगढ़ में बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्नाटक सरकार ने राज्य में बिजली संयंत्र स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की है।


जवाब में छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की है। बहरहाल, कोयला संपन्न इस राज्य में बिजली के क्षेत्र में निवेश करने के लिए अभी भी चार राज्य कतार में खड़े हैं।

ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से हुई बातचीत में बताया, ‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदीयुरप्पा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को लिखे पत्र में छत्तीसगढ़ में मेगा पॉवर प्रोजेक्ट स्थापित करने की इच्छा जाहिर की है।’ पत्र में येदीयुरप्पा ने कहा, ‘बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ का वातावरण सबसे उपयुक्त है।

कर्नाटक सरकार छत्तीसगढ़ में 2000 मेगावाट वाली बिजली संयंत्र की योजना बना रही है। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए कर्नाटक सरकार करीब 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।’ अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान और इस परियोजना से संबंधित अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए डॉ. सिंह से गुहार लगा रहे हैं। हालांकि पत्र में यह भी लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित संयंत्र से कर्नाटक को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी।

अधिकारी ने बताया, ‘राज्य के मुख्यमंत्री ने इस पत्र को ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया है ताकि इस पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।’ ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारि ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के साथ ही कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर में परियोजना के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आ जाएंगे।

Advertisement
First Published - June 29, 2008 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement