facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटन

बारा के लिए अब जे पी एसोसिएट्स सबसे आगे

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:38 PM IST

जे पी एसोसिएट्स ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित 1,980 मेगावाट क्षमता की बारा परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली लैंको को झटका दिया है।
इस परियोजना के लिए जे पी एसोसिएट्स ने अपनी बोली घटा दी है। दूसरी ओर बोली लगाने वाली बाकी दो कंपनियों- लैंको और रिलायंस ने अपनी बोलियों में कोई फेरबदल करने  से इनकार कर दिया है।
जे पी ने बोली घटाकर 3.02 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। इसके बाद यह इस परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बन गई है। ऊर्जा टास्क फोर्स  ने काफी समय से लंबित पड़ी इस परियोजना के लिए जे पी को पसंदीदा कंपनी बताया है।
सूत्रों ने बताया कि आने वाले एक दो दिन में राज्य कैबिनेट इसे मंजूरी दे सकती है। इससे पहले इसके लिए लैंको सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी थी। लैंको ने 3.09 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बोली लगाई थी।
जबकि जे पी ने 3.36 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बोली लगाई थी। जे पी को पहले ही 1,320 मेगावाट क्षमता वाली करछना पावर परियोजना का ठेका मिल चुका है। इस परियोजना के लिए कंपनी ने 2.97 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी।

Advertisement
First Published - March 2, 2009 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement