facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्री

मप्र में फिर अटका निवेश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:06 AM IST

एक तो मंदी और ऊपर से लालफीताशाही, अगर ये दोनों ही एक साथ मिल जाएं तो किसी भी कारोबारी कोशिशों पर ब्रेक लग सकती है।
कुछ ऐसा ही हुआ है मुंबई की डॉलेक्स इंडस्ट्रीज के साथ जो मध्य प्रदेश में तीन अलग अलग इलाकों पर एथेनॉल संयंत्र लगाने की योजना बना रही थी।
कंपनी की इन परियोजनाओं पर करीब 450 करोड़ रुपये के निवेश की योजना थी, पर अब यह मामला फंसता नजर आ रहा है। अगर यह परियोजना मूर्त रूप ले लेती है तो राज्य में यह पहला एथेनॉल संयंत्र होगा। कंपनी ने इन परियोजनाओं को लेकर 2007 में ही राज्य सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
कंपनी के एक सूत्र ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘करीब दो सालों तक इंतजार करने के बाद हमें नरसिंहपुर जिला कलेक्टर की ओर से एक चिट्ठी भेजी गई जिसमें कहा गया था कि हमनें इन परियोजनाओं के लिए जिस जमीन की मांग की थी, वह वन्य क्षेत्र के तहत आती है और इसके आवंटन के लिए केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी होगी।’
राज्य परियोजना मंजूरी एवं क्रियान्वयन बोर्ड (पीसीआईबी) और निवेश पर सर्वोच्च समिति ने इन परियोजनाओं को पहले ही ‘सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।’

Advertisement
First Published - April 11, 2009 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement