facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगा

कृषि कारोबार के लिए तैयार है घड़ी इंडस्ट्रीज

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:04 AM IST

कानपुर स्थित घड़ी इंडस्ट्रीज कृषि क्षेत्र में कारोबार का विस्तार करने के लिए तैयार है। कंपनी ज्यादा पैदावार वाले उन्नतशील बीजों की खेती करेगी।


कंपनी ने उन्नतशील बीजों के शोध और विकास के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित करने का फैसला किया है और जल्द ही उसके उत्पाद बाजार में होंगे। घड़ी इंडस्ट्रीज को डिटरजेंट उत्पादों के लिए जाना जाता है।

कंपनी के कृषि प्रभाग के सलाहकार एस ए खान ने बताया कि ‘हम एक कृषि मॉडल पर काम कर रहे हैं और सबसे पहले हम उन्नत बीज तैयार करने के लिए प्रयोगशाला में परीक्षण करेंगे, उसके बाद खेतों में इन बीजों के परिणाम देखे जाएंगे।’ इस पहल के लिए कंपनी ने कानपुर देहात के 25 गांवों का चयन किया है और अगले तीन महीनों के दौरान परियोजना को शुरू कर दिया जाएगा।

खान ने कहा कि ‘हम एनजीओ के लिए उपयुक्त मॉडल पर विचार कर रहे हैं और जो शोध तथा विकास में हमारी मदद कर सके। बीजों के अलावा हम खेतों के लिए जैविक खाद करना भी चाहते हैं। यह सब किसानों को बेहतर गुणवत्ता और अच्छा मुनाफा दिलाने के लिए किया जाएगा।’

प्रयोगशाला की स्थापना और पायलेट परीक्षण के लिए कंपनी शुरूआत में 1 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा कंपनी उन किसानों को मदद देगी जो गाय और भैंस जैसे पशुओं को पालना चाहते हैं और डेयरी तथा पोल्ट्री फार्मिंग जैसे कारोबार को शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ‘हम किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। इससे उनकी आय बढ़ेगी। इतना ही नहीं, हम वैश्विक तापवृद्धि के मसले पर भी काम करना चाहते हैं।’ कंपनी तकनीकी और वित्तीय मदद के लिए यस बैंक के साथ बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - July 4, 2008 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement