facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

‘चार कार्यदिवस की व्यवस्था हो लागू’

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:55 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू करने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण के प्रसार के मददेनजर सप्ताह में चार कार्यदिवस लागू करने की वकालत की है। अखिलेश ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू करने की बजाय सरकार को सप्ताह में चार कार्यदिवस की व्यवस्था लागू करनी चाहिए और यह लंबे समय तक रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यदिवस सोमवार से गुरुवार तक होने चाहिए और साप्ताहिक बंदी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होनी चाहिए। कोरोनावायरस के मद्देनजर अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाए जाने चाहिए। इससे वायरस के प्रसार को रोकने में ही नहीं बल्कि लोगों को घर में परिवार के साथ रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी। अखिलेश ने कहा कि सरकार को नई कार्य संस्कृति विकसित करनी चाहिए ताकि कुछ भी प्रभावित ना हो। आपात सेवाएं हर दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोनावायरस के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण के दृष्टिगत अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कोरोनासंक्रमण का प्रसार रोकने के मकसद से सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। यह आगामी सप्ताह शनिवार और रविवार से लागू होगा। अवस्थी ने बताया कि सप्ताहांत की बंदी वाले दिनों में बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे हालांकि बैंक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 12, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement