facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

राकांपा के पूर्व नेता मेमन तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 6:03 PM IST

राकांपा के पूर्व नेता मेमन तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) जानेमाने अधिवक्ता एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व नेता माजिद मेमन बुधवार को यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय और डेरेक ओ ब्रायन मौजूद थे।

मेमन एक जानेमाने आपराधिक वकील और महाराष्ट्र से राकांपा के पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। वह 2014 में संसद सदस्य चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में राकांपा छोड़ दी थी।

उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय समिति के सदस्य और कानून और न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद, मेमन ने ममता बनर्जी की प्रशंसा की और उन्हें ‘‘शेरनी’’ कहा। उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी की नेता एक शेरनी हैं जिनकी आवाज सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुनी जा रही है। उन्होंने पैसे और बाहुबल वाली एक पार्टी को चुनौती दी है।… केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।’’

भाषा अमित पवनेश

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement