facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

सरकारी चीनी मिलों के लिए पांच बोलियां

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:42 AM IST

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार की स्वामित्व वाली चीनी मिलों को खरीदने के लिए बजाज हिंदुस्तान और डालमिया समेत पांच कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।


उल्लेखनीय है कि इन मिलों को बेचने के लिए राज्य सरकार की ओर से बोली आमंत्रित की गई थी, जिसे सोमवार को लखनऊ में खोला गया। तीन अन्य कंपनियां, जिसने बोली में भाग लिया है, उनमें मेघना, चङ्ढा और डायमंड शामिल हैं।

बजाज देश की प्रमुख चीनी उत्पादक कंपनी है और राज्य में इसकी 16 मिलें हैं, जबकि डालमिया के पास सुल्तानपुर जिले और शाहजहांपुर में तीन चीनी मिलें हैं। गन्ना और चीनी कमिश्नर एच.एस. दास ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पहले 13 मई को तय की गई थी, लेकिन उस समय तक केवल बजाज और डालमिया ने ही आवेदन जमा कराए थे।

ऐसे में आवेदन जमा कराने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया और सोमवार को इसकी अंतिम तिथि थी। राज्य सरकार के अधीन कुल 33 चीनें मिलें हैं, जिनमें 22 काम कर रही हैं, जबकि शेष बंद पड़ी हैं। ऐसे में सरकार इन मिलों के निजीकरण की तैयारी कर रही है, ताकि किसानों को गन्ना पेराई के मौसम में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement
First Published - June 30, 2008 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement