facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

मप्र का पहला ऑटो एक्सपो 28 से 30 अप्रैल तक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:52 PM IST

► आयोजन में हरित तकनीक, ईवी और वाहन क्षेत्र के स्टार्ट अप्स पर जोर
► इस उद्योग के विक्रेताओं और खरीदारों को लाया जाएगा एक मंच पर
वाहन उद्योग को और अधिक गति प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा  इंदौर शहर में आगामी 28 से 30 अप्रैल तक ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अपनी तरह का पहला आयोजन है। इस आयोजन में 300 से अधिक प्रमुख वाहन निर्माता, सेवा प्रदाता एवं वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियां हिस्सा लेंगी। जिन कंपनियों ने ऑटो एक्सपो में शिरकत करने की पुष्टि कर दी है उनमें वोल्वो, फोर्स मोटर्स, महिंद्रा  टू व्हीलर्स, भारत बेंज, जॉन डीरे आदि  शामिल हैं।
राज्य सरकार ने इस आयोजन में शिरकत के लिए शीर्ष यात्री एवं वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों, अर्थ मूवर उपकरण बनाने वाली कंपनियों, कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों आदि को न्योता दिया है। ऑटो एक्सपो में पर्यावरण के अनुकूल वाहनों यानी हरित ऊर्जा आधारित वाहनों तथा प्रणालियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तथा वाहन क्षेत्र के स्टार्ट अप्स इस आयोजन के केंद्र में हैं।
मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के इंदौर कार्यालय के कार्यकारी निदेशक रोहन सक्सेना के मुताबिक, ‘1200 से अधिक कंपनियों को ऑटो एक्सपो में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है जिनमें से बड़ी तादाद में कंपनियों ने आने की पुष्टि कर दी है। इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों ने इसमें विशेष रुचि दिखायी है।’
ऑटो एक्सपो का आयोजन मध्य प्रदेश शासन, एमपीआईडीसी और प्रदेश का सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम विभाग निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ मिलकर कर रहे हैं। आगामी 28 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में देश की प्रगति में वाहन क्षेत्र के योगदान, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार और वाहन क्षेत्र के स्टार्ट अप्स पर चर्चा के अलावा खरीदारों और विक्रेताओं को एक मंच पर लाने के लिए भी सत्र आयोजित किए गये हैं।
इंदौर के निकट पीथमपुर और भोपाल के निकट मंडीदीप में देश के शीर्ष ऑटो क्लस्टर स्थापित हैं। प्रदेश में इस समय 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माता और 200 से अधिक वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनियां हैं जिनमें दो लाख से अधिक लोग रोजगारशुदा हैं।

Advertisement
First Published - April 14, 2022 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement