facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?Gold silver price today: सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1,010 रुपये फिसलीगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत

फडणवीस ने पवार पर बोला हमला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:53 PM IST

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच सीधी जंग छिड़ी हुई है। इस जंग में कूदते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार और उनकी पार्टी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। राकांपा राज ठाकरे को भाजपा का भोंपू करार दे रही है तो भाजपा ने राकांपा पर संविधान के विपरीत राज्य को सांप्रदायिक आधार पर समाज का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है।
बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर 14 ट्वीट के साथ फडणवीस ने पवार पर भारतीय संविधान के रचयिता की इच्छाओं और मूल्यों के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पवार ने सबसे पहले हिंदू आतंकवाद शब्द का उपयोग किया था। पवार ने हाल में फिल्म कश्मीर फाइल्स की आलोचना की थी। उनके इस बयान का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह आलोचना पूरी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दशकों के तुष्टीकरण की नीति तथा सांप्रदायिक आधार पर समाज को बांटने के ट्रैक रिकॉर्ड के अनुरूप है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पवार और राकांपा के खिलाफ अपने आरोपों की पुष्टि के लिए अनेक खबरों के लिंक भी डाले।
फडणवीस ने कुछ खबरों का हवाला देते हुए कहा कि पवार दावा कर रहे हैं कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का नाम भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के साथ इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि वह मुस्लिम हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में पिछले महीने मलिक को गिरफ्तार किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक और खबर का जिक्र किया जिसके अनुसार पवार ने कहा कि इशरत जहां बेगुनाह है। इशरत जहां को गुजरात में 2004 में कथित फर्जी मुठभेड़ में तीन अन्य लोगों के साथ मार दिया गया था। चारों पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। फडणवीस ने कहा कि 2012 में जब महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा सत्ता में थी तो मुंबई के बीचोबीच आजाद मैदान में हिंसा की शर्मनाक घटना घटी थी। अमर जवान ज्योति को अपवित्र किया गया, लेकिन राकांपा ने रजा एकेडमी को लेकर नरम रुख रखा और इसके बाद मुंबई के पुलिस आयुक्त का ही तबादला कर दिया गया।
फडणवीस ने कहा कि राकांपा की महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण लाने की बड़ी योजना है जबकि हमारे संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। पवार ने ‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की आलोचना की क्योंकि यह उनके छद्म धर्मनिरपेक्ष एजेंडा को रास नहीं आ रही।

Advertisement
First Published - April 14, 2022 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement