facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

आज से अनलॉक हुआ पूरा उत्तर प्रदेश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:53 AM IST

लगभग डेढ़ महीने के अंतराल के बाद बुधवार से पूरा उत्तर प्रदेश अनलॉक हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन अथवा आंशिक कोरोना कफ्र्यू का सामना कर रहे आखिरी तीन जिलों लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर को भी मुक्त कर दिया गया है। अब पूरे प्रदेश में सिर्फ 7 बजे शाम से सुबह 7 बजे तक रात्रि कफ्र्यू जारी रहेगा। इसके अलावा पूरे प्रदेश में सभी जिलों में शनिवार और रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन जारी रहेगा।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर जिलों में सक्रिय मामले 600 से कम हो गए हैं। इसलिए इन जिलों से कोरोना कफ्र्यू हटा लिया गया। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 797 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2.85 लाख नमूनों की जांच की गई जबकि रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है।
अब पूरे प्रदेश में सभी बाजार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे, सप्ताह में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। कोरोना अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूरी उपस्थिति रहेगी। शेष सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मी रहेंगे। उन सभी को अलग-अलग दिन बुलाया जाएगा। प्रत्येक निजी कंपनी में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
सरकार की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक सभी औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे। इन संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी अपना पहचान पत्र या इकाई के प्रमाण पत्र के आधार पर आने और जाने की अनुमति रहेगी।    

Advertisement
First Published - June 8, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement