facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता

रियल एस्टेट में अब ऊर्जा संरक्षण भी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:05 AM IST

पश्चिम बंगाल हरित ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड(डब्लूबीजीईडीसीएल) ने ऊर्जा संरक्षण के लिए अपनी तकनीक देने के लिए पहली बार किसी रियल एस्टेट कंपनी से साझा किया है।


रियल एस्टेट क्षेत्र की सिद्धा गु्रप ने डब्लूबीजीईडीसीएल से राजरहाट में जनाडू नाम से बनने वाले अपने स्टूडियों और अपार्टमेंट में ऊर्जा संरक्षण के लिए तकनीक ली है। डब्लूबीजीईडीसीएल ने इसके लिए कंपनी से नाम मात्र की फीस ली है।

कोलकाता में समझौते की घोषणा के लिए आयोजित की गई प्रेंस काफ्रेंस में डब्लूबीजीईडीसीएल के प्रबंध निदेशक एस पी गौन चौधरी ने कहा कि भविष्य में निजी कंपनियों को इस तरह की तकनीक देते समय उनकी योजनाओं में दो फीसदी की हिस्सेदारी की मांग की जाएगी। इस अवसर पर सिद्धा ग्रुप के संयुक्त प्रंबध निदेशक संजय जैन ने कहा कि इस योजना में 120 अपार्टमेंट का निर्माण किया जाना है।

इनमें से 10 अपार्टमेंटों में ऊर्जा की बचत के लिए सोलन थर्मल वाटर हीटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा इस योजना में सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे जिम, क्लब, होटलों के आस-पास साफ सफाई रखने के लिए भी उन्नत तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जैन ने आगे बताया कि सिद्धा ग्रुप इस योजना में कार्बन क्रेडिट तकनीक  लगाने के लिए भी प्रयास कर रहा है।

सिद्धा ग्रुप सोलर थर्मल लाइटनिंग सिस्टम को जनाडू और राजरहट में ही कंपनी की  दूसरी योजना सिद्धा पाइन्स के बीच 500 मीटर के फैलाव में लगाई जाएगी। इस तकनीक से बिल्डिंग में प्रयोग की जाने वाली कुल ऊर्जा के तीस फीसदी की बचत की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - June 8, 2008 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement