facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

महाराष्ट्र में और महंगी होगी बिजली

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:06 PM IST

कोयले व गैस की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंचने की वजह से महाराष्ट्र बिजली नियामक ने सभी कंपनियों को पूरे राज्य में बिजली का शुल्क बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जिसने ईंधन की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के कारण बिजली का शुल्क बढ़ाने की अनुमति दे दी है।
कर्नाटक ने 4 अप्रैल को बिजली का शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी और ग्राहकों को 1 अप्रैल से 35 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देने होंगे। तेलंगाना ने 5 साल बाद बिजली की कीमत में 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी की है। वहीं आंध्र प्रदेश ने 6 विभिन्न ढांचों में 1.57 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली महंगी की है।
महाराष्ट्र बिजली नियामक आयोग ने 5 अप्रैल को जारी परिपत्र में कहा है कि बिजली की मांग बढ़ रही है और बिजली उत्पादन कंपनियां घरेलू कोयले की कमी के संकट से जूझ रही हैं। आगे एमईआरसी ने कहा है कि मार्च 2020 से आयातित कोयले की लागत में भी कई गुना बढ़ोतरी हुई है।
आगे एमईआरसी ने कहा, ‘इन सभी वजहों से वितरण लाइसेंस धारकों के बिजली खरीद के व्यय में बढ़ोतरी होगी और यह संभावना है कि ईंधन समायोजन शुल्क (एफएसी) से अब तक रखा गया अधिशेष खत्म हो जाए ऐसे में एफएसी व्यवस्था के तहत ग्राहकों से रिकवरी करनी होगी।’ 

Advertisement
First Published - April 7, 2022 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement