facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

दिल्ली-पंतनगर नियमित उड़ान के लिए डेक्कन से बातचीत

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:04 PM IST

उत्तराखंड सरकार ने डेक्कन एविएशन से कुमाऊं क्षेत्र में पंतनगर हवाई अड्डे ने नियमित उड़ान भरने के लिए कहा है। साथ ही सरकार ने जैगसन एयरलाइंस के लिए सब्सिडी की सुविधा खत्म करने की घोषणा भी की है।


यह घोषणाएं पंतनगर में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा नए रनवे का निर्माण कार्य पूरा करने के मद्देनजर की गई है।पंतनगर का नया रनवे 4,500 फीट लंबा है और इसके आधुनिकीकरण पर कुल 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नागर विमानन सचिव पी सी शर्मा ने बताया कि ‘हमने जैगसन एयरलाइंस को दी जा रही सब्सिडी को आने नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।’ 


पंतनगर में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही दिल्ली के लिए नियमित उड़ान की मांग भी बढ़ी है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने एएआई से रनवे के आधुनिकीकरण के लिए कहा था। राज्य सरकार ने इस बीच जैगसन एयरलाइंस को नियमित उड़ान शुरू करने के लिए तैयार भी कर लिया।


शर्मा ने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डे का विस्तार पूरा हो चुका है, इसलिए सरकार जॉगसन के लिए सब्सिडी का विस्तार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब यह जैगसन पर है कि वह पंतनगर के लिए नियमित उड़ान जारी रखती है या नहीं। उन्होंने बताया कि सरकार पंतनगर से दिल्ली की नियमित उड़ान के लिए डेक्कन एयरलाइंस से बातचीत कर रही है। शर्मा ने कहा कि ‘हमने इस बारे में डेक्कन से बातचीत की है।’


जौली ग्रांट हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण और विस्तार कार्य पूरा होने के बाद डेक्कन 30 मार्च से देहरादून से दिल्ली के लिए अपनी नियमित उड़ान को फिर से बहाल करने जा रही है। एएआई ने देहरादून स्थित जौली ग्रांट हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण किया है और यहां से बोइंग 737 और एयरबस 320 श्रेणी के विमान उड़ान भर सकते हैं। इस कार्य पर करीब 100 रुपये का निवेश किया गया है। हवाई अड्डे पर रात में लैंडिंग की सुविधा भी है। नई तैयार हुई हवाई पट्टी 7 किलोमीटर लंबी और 150 मीटर चौड़ी है।

Advertisement
First Published - March 26, 2008 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement