facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

दिल्लीः अगस्त महीने में जीएसटी वसूली 21 फीसदी बढी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:53 PM IST

दिल्ली में जीएसटी वसूली दर ने रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त महीने में सालाना आधार पर जीएसटी वसूली में 21 फीसदी इजाफा हुआ है, जबकि जुलाई महीने में सालाना आधार पर वसूली 13 फीसदी ही बढी थी। अगस्त में पडोसी राज्यों की तुलना में भी दिल्ली सरकार जीएसटी वसूली के मामले में बेहतर स्थिति में रही।

जीएसटी वसूली दर बढ़ने की वजह त्योहारी कारोबार शुरू होने को माना जा रहा है। त्योहारों के कारण कारोबार आगे भी बढ़ने से जीएसटी वसूली भी बढ़ने की संभावना है।  
दिल्ली सरकार को अगस्त महीने में करीब 2,175 करोड़ रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ, जो पिछले साल अगस्त में प्राप्त करीब 1,800 करोड़ रुपये जीएसटी से 21 फीसदी अधिक है। इस साल जुलाई महीने में सालाना आधार पर जीएसटी वसूली में 13 फीसदी इजाफा हुआ था। जाहिर जुलाई की तुलना में अगस्त में जीएसटी वसूली वृद्धि दर काफी अच्छी रही। दिल्ली सरकार को चालू वित्त वर्ष की जून-अगस्त अवधि में 11,485 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हो चुके हैं, पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 8,960 करोड़ रुपये था। इस तरह चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक पिछली समान अवधि से करीब 28 फीसदी ज्यादा जीएसटी वसूली हुई है।

दिल्ली में अगस्त महीने में जीएसटी वसूली वृद्धि दर पड़ोसी राज्यों से बेहतर रही। दिल्ली में अगस्त में जीएसटी संग्रह 21 फीसदी बढ़ा, जबकि उत्तर प्रदेश में 14 और राजस्थान में 10 फीसदी बढा। हालांकि हरियाणा में जीएसटी संग्रह दिल्ली के समान 21 फीसदी बढा। जुलाई महीने में दिल्ली में जीएसटी वसूली पड़ोसी राज्यों की तुलना में सुस्त थी। दिल्ली सरकार ने इस वित्त वर्ष 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त में जो जीएसटी प्राप्त हुआ है, वो जुलाई में हुई बिक्री का है। जुलाई महीने से त्योहारी कारोबार के लिए खरीद शुरू हो जाती है। इसलिए अब जीएसटी वसूली वृद्धि दर रफ्तार पकड़ रही है। आगे भी त्योहारी कारोबार के कारण जीएसटी वसूली बढ़ने की संभावना है। 

Advertisement
First Published - September 6, 2022 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement